बैंगन उगाएँ: स्मार्ट पोषण संबंधी सुझावों के साथ
बैंगन फसल में छिड़काव से जुड़ी प्रमुख समस्याएँ १. घना पर्ण और शाखाओं का जाल: हाथ से छिड़काव अंदर की पत्तियों और निचली शाखाओं तक प्रभावी रूप से नहीं पहुँच पाता। २. अधिक कीट और रोग दबाव: फ्रूट एंड शूट बोरर, व्हाइटफ्लाई, एफिड्स और फंगल रोगों के लिए बार-बार छिड़काव जरूरी। ३. बार-बार पोषक तत्व और कीटनाशक छिड़काव: अच्छे फल जमने और गुणवत्ता के लिए आवश्यक। बैंगन फसल की सबसे महत्वपूर्ण अवस्था : फूल आने → फल जमने तक बैंगन फसल के लिए सर्वाधिक आवश्यक पोषक तत्व व सूक्ष्म पोषक तत्व : पोटैशियम, कैल्शियम ,बोरॉन
बैंगन के लिए पोटैशियम, कैल्शियम और बोरॉन क्यों अत्यंत आवश्यक हैं १. फल जमना, आकार और गुणवत्ता सुधारते हैं। २. ब्लॉसम एंड रॉट को रोकते हैं और firmness बढ़ाते हैं। ३. फूल बनाए रखने और फल जमने में मदद करते हैं। बैंगन छिड़काव में कृषि ड्रोन की भूमिका १. घनी पर्ण और निचली शाखाओं पर समान छिड़काव। २. ड्रोन के डाउनड्राफ्ट प्रभाव से बेहतर पैठ। ३. फसल को कोई नुकसान नहीं और मानव संपर्क कम। ४. श्रम लागत में ६०–७५% तक की बचत। ५. पानी की खपत में ८०–९०% तक की कमी।
फसल की अवस्था – प्रमुख पोषक तत्व
१. नर्सरी / पौध अवस्था : ⭐फॉस्फोरस, नाइट्रोजन, कैल्शियम, जिंक
२. रोपण / स्थापना अवस्था : ⭐फॉस्फोरस, कैल्शियम, जिंक, आयरन / लोह तत्व
३. वानस्पतिक वृद्धि अवस्था : ⭐नाइट्रोजन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन / लोह तत्व, मैंगनीज़
४. फूल कली प्रारंभ अवस्था : ⭐फॉस्फोरस, पोटैशियम, बोरॉन, जिंक
५. फूल आने एवं फल लगने की अवस्था : ⭐पोटैशियम, कैल्शियम, बोरॉन, जिंक
६. फल विकास / कटाई अवस्था : ⭐पोटैशियम, नाइट्रोजन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन / लोह तत्व