अमरूद उगाएँ: स्मार्ट पोषण संबंधी सुझावों के साथ
अमरुद फसल में छिड़काव से जुड़ी प्रमुख समस्याएँ १. घनी और फैलावदार कैनोपी: हाथ से छिड़काव अंदर की शाखाओं तक प्रभावी नहीं पहुँच पाता। २. कई बार फूलों का झरना / बहार: पोषक तत्व और प्लांट प्रोटेक्शन के सटीक छिड़काव की आवश्यकता। ३. अधिक कीट और रोग दबाव: फ्रूट फ्लाई, मीली बग, स्केल कीट, एंथ्रैक्नोज के लिए बार-बार छिड़काव जरूरी। अमरुद फसल की सबसे महत्वपूर्ण अवस्था : फूल आने → फल जमने और प्रारंभिक फल विकास तक अमरुद फसल के लिए सर्वाधिक आवश्यक पोषक तत्व व सूक्ष्म पोषक तत्व : पोटैशियम ,बोरॉन
अमरुद के लिए पोटैशियम और बोरॉन क्यों अत्यंत आवश्यक हैं १. फल का आकार, मिठास और रंग बेहतर बनाते हैं। २. फल गिरने की समस्या कम करते हैं और भंडारण गुणवत्ता बढ़ाते हैं। ३. फूल आने, परागकण की क्षमता और फल जमने में मदद करते हैं। अमरुद छिड़काव में कृषि ड्रोन की भूमिका १. ऊपरी और अंदरूनी कैनोपी में समान छिड़काव। २. ड्रोन के डाउनवाश प्रभाव से बेहतर पैठ। ३. काँटेदार शाखाओं के साथ शारीरिक संपर्क नहीं – श्रमिक सुरक्षित। ४. श्रम लागत में 60–75% तक की बचत। ५. पानी की खपत में 80–90% तक की कमी।
फसल की अवस्था – प्रमुख पोषक तत्व
१. रोपण अवस्था:नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, जिंक
२. वानस्पतिक वृद्धि अवस्था :नाइट्रोजन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक
३. फूल कली प्रारंभ अवस्था :फॉस्फोरस, पोटैशियम , बोरॉन, जिंक
४. फूल आने की अवस्था: ⭐पोटैशियम, कैल्शियम, सल्फर, बोरॉन
५. फल लगने की अवस्था : ⭐पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, बोरॉन
६. फल विकास / आकार बढ़ने की अवस्था :⭐पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सल्फर
७. फल परिपक्वता / पकने की अवस्था : ⭐पोटैशियम, कैल्शियम