टमाटर उगाएँ: स्मार्ट पोषण संबंधी सुझावों के साथ
टमाटर फसल में छिड़काव से जुड़ी प्रमुख समस्याएँ १. अधिक कीट और रोग दबाव: फ्रूट बोरर, व्हाइटफ्लाई, लीफ माइनर, अर्ली और लेट ब्लाइट के लिए बार-बार छिड़काव आवश्यक। २. घनी शाखाएँ और पत्तियाँ: हाथ से छिड़काव निचली पत्तियों और अंदर की शाखाओं तक नहीं पहुँच पाता। ३. फूल और फल गिरना : पोषक तत्व और विकास नियामक का असमय या गलत उपयोग उपज घटाता है। टमाटर फसल की सबसे महत्वपूर्ण अवस्था : फूल आने → फल जमने तक टमाटर फसल के लिए सर्वाधिक आवश्यक पोषक तत्व व सूक्ष्म पोषक तत्व: पोटैशियम, कैल्शियम, बोरॉन
टमाटर के लिए पोटैशियम, कैल्शियम और बोरॉन क्यों अत्यंत आवश्यक हैं १. फूल आने और फल जमने (Fruit Set) में सुधार। २. फल का आकार, रंग और समान पकना बढ़ाता है। ३. दृढ़ता और भंडारण क्षमता में सुधार। ४. तनाव सहनशीलता बढ़ाता है। ५. फूल गिरने की समस्या को कम करता है। टमाटर छिड़काव में कृषि ड्रोन की भूमिका १. घनी टमाटर फसल में समान और प्रभावी छिड़काव। २. डाउनड्राफ्ट प्रभाव से अंदर की शाखाओं और पत्तियों तक बेहतर पहुँच। ३. फसल को कोई नुकसान नहीं और मानव संपर्क कम। ४. श्रम लागत में 60–75% तक की बचत। ५. पानी की खपत में 80–90% तक की कमी।
फसल की अवस्था – प्रमुख पोषक तत्व
१. पौध अवस्था: नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, कैल्शियम , जिंक
२. स्थापना अवस्था: फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम
३. वानस्पतिक वृद्धि अवस्था :नाइट्रोजन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन / लोह तत्व
४. कली प्रारंभ अवस्था : फॉस्फोरस, पोटैशियम, बोरॉन, जिंक
५. फूल आने की अवस्था: ⭐पोटैशियम, कैल्शियम, सल्फर, बोरॉन
६. फल लगने की अवस्था: ⭐पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, बोरॉन
७. फल विकास अवस्था :पोटैशियम, नाइट्रोजन, सल्फर
८. कटाई अवस्था: पोटैशियम, कैल्शियम