तरबूज उगाएँ: स्मार्ट पोषण संबंधी सुझावों के साथ
तरबूज फसल में छिड़काव से जुड़ी प्रमुख समस्याएँ १. भूमि पर फैलाव वाली वृद्धि : बेलें जमीन पर फैलती हैं, जिससे हाथ से छिड़काव कठिन और असमान होता है। २. अधिक कीट और रोग दबाव: फ्रूट फ्लाई, एफिड्स, रेड स्पाइडर माइट, पाउडरी मिल्ड्यू के लिए बार-बार छिड़काव आवश्यक। ३ .बार-बार पोषक तत्व छिड़काव : माइक्रोन्यूट्रिएंट और ग्रोथ रेगुलेटर के लिए फ़ॉलीयर स्प्रे जरूरी। ४. जल-संवेदनशील फसल : अधिक पानी से छिड़काव फूल और फलों को नुकसान पहुँचा सकता है। तरबूज फसल की सबसे महत्वपूर्ण अवस्था : फूल आने → फल जमने तक तरबूज फसल के लिए सर्वाधिक आवश्यक पोषक तत्व व सूक्ष्म पोषक तत्व : पोटैशियम, बोरॉन
तरबूज के लिए पोटैशियम और बोरॉन क्यों अत्यंत आवश्यक हैं १. फल का आकार, वजन और आकार सुधारते हैं। २. मिठास (TSS / शुगर कंटेंट) बढ़ाते हैं। ३ .फूलों की मजबूती बढ़ाते हैं और गिरने से बचाते हैं। ४. बेहतर रंग, स्वाद और भंडारण क्षमता (Shelf Life) सुनिश्चित करते हैं। तरबूज छिड़काव में कृषि ड्रोन की भूमिका १. फैलाव वाली बेलों पर समान छिड़काव। २. डाउनड्राफ्ट प्रभाव से पत्तियों और फूलों तक बेहतर पैठ। ३. बेलों या फलों को कोई शारीरिक नुकसान नहीं। ४. श्रम लागत में 60–70% तक की बचत। ५. पानी की खपत में 80–90% तक की कमी।
फसल की अवस्था – प्रमुख पोषक तत्व
१. अंकुरण / पौध अवस्था: ⭐फॉस्फोरस, नाइट्रोजन, कैल्शियम, जिंक
२. लताएँ / वानस्पतिक वृद्धि अवस्था : ⭐नाइट्रोजन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन / लोह तत्व, जिंक, मैंगनीज़
३. फूल कली प्रारंभ अवस्था : ⭐फॉस्फोरस , पोटैशियम, बोरॉन, जिंक
४. फूल आने की अवस्था : ⭐पोटैशियम, कैल्शियम, बोरॉन
५. फल लगने की अवस्था : ⭐पोटैशियम, कैल्शियम, बोरॉन, जिंक
६. फल विकास अवस्था: ⭐पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम
७. फल परिपक्वता / मिठास अवस्था : ⭐पोटैशियम