अंगूर उगाएँ: स्मार्ट पोषण संबंधी सुझावों के साथ
अंगूर फसल में छिड़काव से जुड़ी विशेष चुनौतियाँ १. घनी कैनोपी और गुच्छेदार फल: हाथ से छिड़काव करने पर अंदरूनी पत्तियों और गुच्छों तक दवा/पोषक तत्व ठीक से नहीं पहुँच पाते। २. कीट एवं रोगों का अधिक दबाव: मिलीबग, थ्रिप्स, पाउडरी मिल्ड्यू, डाउनy मिल्ड्यू तथा बंच रॉट के कारण बार-बार छिड़काव की आवश्यकता होती है। ३. पर्णीय पोषक तत्वों का बार-बार प्रयोग आवश्यक: गुच्छे का आकार, रंग और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सूक्ष्म पोषक तत्व एवं वृद्धि नियामक अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ४. नाजुक फल: असमान छिड़काव से अंगूर के दानों को नुकसान हो सकता है। अंगूर फसल की सबसे महत्वपूर्ण अवस्था : फूल आने → बेरी सेट (फल गठन) तक की अवस्था अंगूर के लिए आवश्यक प्रमुख पोषक तत्व एवं सूक्ष्म पोषक तत्व : पोटैशियम, कैल्शियम, बोरॉन एवं जिंक
अंगूर में पोटैशियम, कैल्शियम, बोरॉन एवं जिंक क्यों महत्वपूर्ण हैं? १. बेरी का आकार, मिठास (TSS), रंग एवं गुणवत्ता में सुधार २. बेरी की मजबूती बढ़ाते हैं, फटने की समस्या कम करते हैं एवं भंडारण क्षमता बढ़ाते हैं ३. फूल आना, परागण एवं बेरी सेट में सहायता करते हैं ४. फूल प्रेरण एवं इंटरनोड (गाँठों के बीच दूरी) की वृद्धि में सहायक अंगूर छिड़काव में कृषि ड्रोन कैसे सहायक हैं? १. कैनोपी और अंगूर के गुच्छों पर समान व प्रभावी छिड़काव २. ड्रोन की डाउनड्राफ्ट के कारण अंदरूनी पत्तियों और गुच्छों तक बेहतर पैठ ३. फल को नुकसान नहीं होता और मानव संपर्क का जोखिम कम होता है ४. 60–75% तक श्रम लागत की बचत ५. 80–90% तक पानी की बचत
फसल की अवस्था – प्रमुख पोषक तत्व
अप्रैल छंटाई
उद्देश्य: केन की परिपक्वता और फल देने वाले मौसम के लिए मजबूत आधार
१. कली फूटना : नाइट्रोजन , फॉस्फोरस, जिंक, आयरन / लोह तत्व
२. सक्रिय वानस्पतिक वृद्धि अवस्था :नाइट्रोजन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन / लोह तत्व , जिंक, मैंगनीज़
३. कैन परिपक्वता अवस्था :पोटैशियम, कैल्शियम, बोरॉन, जिंक
अक्टूबर छंटाई
उद्देश्य: फूलना, बेरी सेट, उपज और गुणवत्ता
१. कली फूटना: नाइट्रोजन , फॉस्फोरस, जिंक, आयरन / लोह तत्व
२. फूल कली प्रारंभ अवस्था: फॉस्फोरस, पोटैशियम, बोरॉन, जिंक
३. फूल और बेरी लगना अवस्था :पोटैशियम, कैल्शियम , बोरॉन, जिंक
४ .बेरी विकास / आकार बढ़ना :पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन / लोह तत्व
५. बेरी पकना / परिपक्वता :पोटैशियम, कैल्शियम