पपीता उगाएँ: स्मार्ट पोषण संबंधी सुझावों के साथ
पपीता फसल में छिड़काव से जुड़ी प्रमुख समस्याएँ १. ऊँचे और नरम तने वाले पौधे: हाथ से छिड़काव से पौधे और पत्तियाँ क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। २. अधिक कीट और रोग दबाव: पपीता मीली बग, फ्रूट फ्लाई, माइट्स, एंथ्रैक्नोज के लिए बार-बार छिड़काव आवश्यक। ३. कई बार फूलों का झरना / बहार : लगातार फूल आने और फल बनने के कारण पोषक तत्व और कीटनाशक समय पर लगाना जरूरी। पपीता फसल की सबसे महत्वपूर्ण अवस्था : फूल आने → फल जमने और प्रारंभिक फल विकास तक पपीता फसल के लिए सर्वाधिक आवश्यक पोषक तत्व व सूक्ष्म पोषक तत्व : पोटैशियम, बोरॉन
पपीता के लिए पोटैशियम और बोरॉन क्यों अत्यंत आवश्यक हैं १. फल का आकार, मिठास और रंग सुधारते हैं। २. फल गिरने की समस्या कम करते हैं और भंडारण गुणवत्ता बढ़ाते हैं। ३. फूल आने, परागकण की क्षमता और फल जमने में मदद करते हैं। पपीता छिड़काव में कृषि ड्रोन की भूमिका १. कैनोपी पर समान छिड़काव बिना पौधे को नुकसान पहुँचाए। २. डाउनड्राफ्ट प्रभाव से अंदर की पत्तियों तक बेहतर पहुँच। ३. रसायनों के साथ मानव संपर्क नहीं। ४. श्रम लागत में 60–75% तक की बचत। ५. पानी की खपत में 80–90% तक की कमी।
फसल की अवस्था – प्रमुख पोषक तत्व
१. पौध / स्थापना अवस्था :नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, जिंक
२. प्रारंभिक वानस्पतिक वृद्धि अवस्था :नाइट्रोजन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक
३. सक्रिय वानस्पतिक वृद्धि अवस्था : ⭐नाइट्रोजन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन / लोह तत्व
४. फूल कली प्रारंभ अवस्था :फॉस्फोरस, पोटैशियम , बोरॉन, जिंक
५. फूल आने की अवस्था : ⭐पोटैशियम, कैल्शियम , सल्फर, बोरॉन
६. फल लगने की अवस्था: ⭐पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, बोरॉन
७. फल विकास की अवस्था : ⭐पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सल्फर
८. फल परिपक्वता अवस्था : ⭐पोटैशियम, कैल्शियम